Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 32 क्विंटल धान जप्त

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते सोमवार को नगरी मंडी के उड़नदस्ता दल द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कुल 32 क्विंटल धान जप्त किया गया।
नगरी मंडी के उड़नदस्ता दल द्वारा ग्राम गिधावा निवासी नकुल ठाकुर से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 28 कट्टा (11.20 क्विंटल) धान और पूजा ट्रेडर्स, नगरी के संचालक राजेश चोपड़ा से 20.80 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया।
कलेक्टर   मिश्रा ने कहा कि जिले में किसानों के हितों की रक्षा एवं समर्थन मूल्य व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अवैध धान परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अन्य राज्यों एवं जिलों की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर धान परिवहन की सघन जांच की जा रही है।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल अवैध व्यापार पर अंकुश लगेगा, बल्कि वास्तविक किसानों को उनका उचित लाभ भी सुनिश्चित होगा।
जिला प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे मंडी नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जाने पश्चिम बंगाल की सियासत की तासीर ऐसी क्यों है। 1905 से शुरू कर 1946 के डाइरेक्ट एक्शन की बात हो या 1977 के बाद से 2021 तक। इस बंगाल…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..ख़बर छुपाई जाती है, अफ़वाह उड़ाई जाती है, यह वो जमाना है जहाँ, कहानी कुछ और होती है, सुनाई कुछ और जाती है ।

    भारतीय राजनीति भी अजब गजब है यहां जो कहा जाता है वह किया नही जाता और जो किया जाता है वह कहा नही जाता । भारतीय राजनीति का रंगमंच इन…

    Read more

    NATIONAL

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….