धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

*भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान कम मिला, धान खरीदी प्रभारी पर एफआईआर दर्ज*

रायपुर, 14 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बलौदाबाजार जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा चाक -चौबंद व्यवस्था की गई है। बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के. निर्देश पर भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी पर ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया।भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्वींटल (313 कक्षा) धान कीमत राशि 295651.20 रुपये की कमी पाया गया। धान उपांजन केन्द्र मनोहरा के धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा शासन की धान को छल पूर्वक शासन को सदोष हानि पहुंचाते हुये अमानत में खयानत व कृत्य पर उपायुक्त सकारिता के निर्देशानुसार थाना हथबंद में 13 जनवरी 2026 को धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के विरुद्ध प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। विगत दिनों एक रईस मिलर्स पर भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित

    रायपुर 15 फ़रवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।…

    Read more

    ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

    रायपुर। ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार हो गया है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी