Ro no D15139/23

धान की रीसाइक्लिंग पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही,

साक्ष्य मिलने पर लक्ष्मी गणेश राइस मिल सील
धान के साथ पिकअप जब्त

 धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अवैध रीसाइक्लिंग पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार बकावंड में कड़ी कार्रवाई की गई है। क्षेत्र के लक्ष्मी गणेश राइस मिल मूली से धान की रीसाइक्लिंग किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मिल की गहन जांच की, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि होने पर मिल को सील कर दिया गया है।

इस पूरी कार्यवाही की जानकारी देते हुए बकावंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री मनीष वर्मा ने बताया कि जांच दल ने जब मिल के दस्तावेजों को खंगाला, तो कांटा पंजी में वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 0804 को धान सहित तौलने के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए। दस्तावेजों में मिली यह जानकारी मिल से धान रीसाइकिल किए जाने की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त थी। जांच के दौरान राइस मिल के पार्टनर अमित गुप्ता मौके पर उपस्थित थे। नियमों के उल्लंघन और साक्ष्य मिलने के बाद प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए अग्रिम जांच तक मिल में भंडारित 3000 क्विंटल धान और 870 क्विंटल चावल के साथ राइस मिल को सील कर दिया गया है।

प्रशासन की यह कार्रवाई केवल मिल परिसर तक ही सीमित नहीं रही। जांच में जिस वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 0804 का उल्लेख मिला था, उसे ग्राम मूली में रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर वहां से तौल पत्रक की प्रति भी बरामद हुई, जो इस अवैध गतिविधि का पुख्ता प्रमाण था। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 27.60 क्विंटल धान के साथ उक्त वाहन को जब्त कर बकावंड थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….