Ro no D15139/23

प्रशासन गांव की ओर सुशासन शिविर ठेठेटांगर में दिव्यांग शिव सिन्हा को मिला व्हीलचेयर और छड़ी सुशासन शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का बना सशक्त माध्यम

जनपद पंचायत  कुनकुरी ग्राम पंचायत  ठेठेटांगर में आयोजित सुशासन शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण ग्राम पंचायत ठेठेटांगर  से सामने आया, जहां एक दिव्यांग हितग्राही की वर्षों पुरानी परेशानी का समाधान संभव हो सका।
ग्राम ठेठेटांगर निवासी   शिव सिन्हा, पिता   राजेंद्र सिन्हा, दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना कर रहे थे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके परिवार के लिए व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा था।
सुशासन शिविर के दौरान   शिव सिन्हा द्वारा व्हीलचेयर की मांग आवेदन के माध्यम से रखी गई। शासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए शिविर में 19.12.2025 को उन्हें एक नई व्हीलचेयर तथा एक छड़ी प्रदान की गई।
व्हीलचेयर और छड़ी प्राप्त होते ही   शिव सिन्हा के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। अब वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हो पाएँगे। उनके परिवारजन, जो लंबे समय से इस समस्या को लेकर चिंतित रहते थे, आज बेहद प्रसन्न और संतुष्ट हैं।
यह सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सुशासन शिविर वास्तव में जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है। शासन की यह पहल न केवल सहायता प्रदान करती है, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की नई आशा भी देती है।

  • Related Posts

    शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर सघन कार्रवाई जारी बालको क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के तहत  सात दुकानों से वसूला गया जुर्माना

      कोरबा 08 अप्रैल 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बालको क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य…

    Read more

    मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” से आईआईएम रायपुर में निःशुल्क एमबीए, 50 हजार मासिक छात्रवृत्ति का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कोरबा के कॉलेजों में पहुंची आईआईएम टीम, युवाओं को फेलोशिप के लिए किया गया प्रेरित

     कोरबा 08 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के युवाओं को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर से जोड़ने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के तहत एक…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?