Ro no D15139/23

धान उपार्जन केंद्र में दूसरे किसान का धान खपाने की कोशिश, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 162 क्विंटल धान जप्त

जिले के बंगुरसिया धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान शासन के निर्देशों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। एक किसान द्वारा दूसरे किसान का धान अपने नाम से विक्रय करने के प्रयास पर लगभग 162 क्ंिवटल धान जप्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जीवाड़ा या दलाली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, साथ ही अवैध रूप से धान खपाने वालों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने बताया कि बंगुरसिया निवासी किसान भरत साव द्वारा निर्धारित टोकन के माध्यम से धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र लाया गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित किसान द्वारा स्वयं के रकबे का धान न लाकर किसी अन्य किसान का धान प्रस्तुत किया गया, जो धान उपार्जन नियमों एवं शासन के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है। शिकायत प्राप्त होते ही फूड इंस्पेक्टर श्री अंजनी राव एवं श्री सिदार द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर 162  क्विंटल धान का पंचनामा तैयार कर जप्ती की कार्रवाई तत्काल की गई।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब