Ro no D15139/23

अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

*- अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

राजनांदगांव 28 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर लखोली क्षेत्र और प्रेस क्लब के पीछे चल रही लगभग 30 एकड़ पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की सहायता से उन्हें हटाया। जिसमें खसरा नंबर 517 / 1 रकबा के 0.693 हेक्टेयर, संतोषी नगर लखोली स्थित खसरा नंबर 675 / 1 रकबा के 0.102 हेक्टेयर, रायपुर नाका लखोली स्थित खसरा नंबर 71 / 9 रकबा के 0.179 हेक्टेयर, खसरा नंबर 71 / 28 रकबा 0.202 हेक्टेयर, खसरा नंबर 71/8 रकबा 0.179 हेक्टेयर, खसरा नंबर 71 / 27 रकबा 0.202 हेक्टेयर से अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण को हटया गया। इस दौरान अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्रमांक 194 ——————-

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत