Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से हो रहे मजबूत

किसान नंदराम नेताम ने धान विक्रय की राशि से अपने खेतों को बनायेगे बेहतर

– शासन की धान खरीदी कार्य में डिजिटल व्यवस्था से किसानों को मिली बड़ी राहत

राज्य शासन की पारदर्शी और सुव्यवस्थित नीति से किसानों का जीवन बदल रहा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। जिससे वे अपने सपनों को पूरा करने में समक्ष हो रहे हैं। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है।
मोहला विकासखंड के ग्राम कुंजामटोला के किसान श्री नंदराम नेताम ने धान उपार्जन केन्द्र मोहला में  72 बोरा धान का विक्रय किया है। किसान श्री नंदनराम नेताम खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे शासन द्वारा धान खरीदी कार्य का इंतजार कर रहे थे। अब समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से वे बहुत खुश हैं।  उन्होंने बताया कि उनके पास  9 एकड़ 5 डिसमिल खेती जमीन हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे अपने खेतों कों बेहतर बनाएंगे। इस वर्ष की धान बिक्री से उन्हें अच्छा मुनाफा होने से खेतों को सजोने का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
उन्होंने ऑनलाईन के माध्यम से घर बैठे टोकन तुंहर हाथ एप्प से टोकन कटवाया था। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 24 घंटे ऑनलाईन टोकन की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे किसानों को बहुत अच्छा फायदा मिल रहा है। पिछले वर्ष की धान खरीदी से उन्हें अच्छा लाभ मिला था। किसान नंदराम नेताम ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान आधुनिक और तकनीकी कृषि को अपना रहे हैं। इसके साथ ही अपने खेती-किसानी कार्य में राशि को निवेश कर रहे है। उन्होंने बताया कि फसलचक्र का उपयोग करते हुए धान की फसल के बाद रबी मौसम में उड़द एवं सरसो व धनिया की फसल लेते है।
किसानों को सोसायटी के माध्यम से समय पर कृषि कार्य के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज और अन्य कार्यों के लिए ऋण मिल जाता है। इससे किसानों के फसल उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है। किसान श्री नंदनराम नेताम ने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती से अपने इच्छाओं और अपने परिवार को अच्छी सुख-समृद्धि देने के लिए सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र मोहला में पारदर्शी और सुगमता से खरीदी होने से किसान बहुत संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे 24 घंटे ऑनलाइन टोकन मिलने से धान बिक्री करना आसान हो गया है। पहले टोकन जारी होने के लिए सोसायटी में घंटों इंतजार करना पड़ता था, अब डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, धान भराई, इलेक्ट्रानिक मशीन से तौल और पर्ची सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध और बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!