Ro no D15139/23

अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
राजनांदगांव 02 जनवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव   गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्रीकला में 5 एकड़ पर अवैध रूप से की जा रही अवैध प्लाटिंग तथा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों की सहायता से उन्हें हटाया। जिसमें खसरा नंबर 361/10 रकबा 0.1983 हेक्टेयर, खसरा नंबर 361/9 रकबा 0.1642 हेक्टेयर, खसरा नंबर 361/12 रकबा 0.2123 हेक्टेयर, खसरा नंबर 361/13 रकबा 0.4081 हेक्टेयर, खसरा नंबर 361/28 रकबा 0.0935 हेक्टेयर, खसरा नंबर 361/14 रकबा 0.1480 हेक्टेयर अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दुर्गम पहाड़ियों में आस्था का केंद्र ‘निरई माता मंदिर’ में उमड़ा जनसैलाब,

    मंदिर तक पहुंच मार्ग के निर्माण, अतिरिक्त शेड निर्माण का निर्माण सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्था पूरी होंगी : कलेक्टर श्री मिश्रा निरई माता क्षेत्र को आस्था के साथ-साथ इको-टूरिज्म…

    Read more

    दूरस्थ अंचलों के दिव्यांगों को मिला सहारा

    *शिविर में आधुनिक उपकरण वितरण से 120 हितग्राहियों को मिला लाभ* रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?