Ro no D15139/23

जशपुर में अवैध उर्वरक विक्रय पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस व बिना पीओएस मशीन के बिक्री पर उर्वरक जब्त

कलेक्टर श्री रोहित कुमार व्यास के निर्देश पर कालाबाजारी, जमाखोरी और नकली उर्वरक के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी

जशपुरनगर 08 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित कुमार व्यास के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, नकली उर्वरकों की बिक्री तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखंड बगीचा में बिना लाइसेंस उर्वरक विक्रय तथा बिना पीओएस  मशीन के बिक्री किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए उर्वरक जब्त कर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कार्रवाई के दौरान विकासखंड बगीचा की टीम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री लालसाय केरकेट्टा, कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक श्रीमती क्रुसलीना मिंज तथा संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान ग्राम सुलेसा, विकासखंड बगीचा में श्री मनोज जायसवाल द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक का विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के खंड-28 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए 35 बोरी डीएपी, 10 बोरी सुपर फॉस्फेट तथा 7 बोरी यूरिया सहित कुल 52 बोरी उर्वरक जब्त किया गया एवं सुपुर्दनामा कर उनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।
इसी प्रकार विकासखंड बगीचा के सन्ना स्थित किसान कृषि केंद्र में बिना पीओएस मशीन के उर्वरक विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर 27 बोरी डीएपी उर्वरक जब्त कर उसके विक्रय पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रकरणों की विस्तृत जांच के बाद संबंधित दोषियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी  भी दर्ज कराई जाएगी। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, नकली उर्वरकों की बिक्री तथा अधिक मूल्य पर विक्रय की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टीम द्वारा सभी विकासखंडों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक अधिनियम एवं संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल