राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 35 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम पनेका में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख रूपए, ग्राम उसरीबोड़ में सेन पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम धौराभाठा में तालाब पहुंच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम लिटिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम कोटराभाठा में यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम तोरनकट्टा में यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण
*- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…
Read more







