राजनांदगांव 08 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 58 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पारीखुर्द में व्यावसायिक परिसर निर्माण के लिए 8 लाख 92 हजार रूपए, ग्राम बेलटिकरी में वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में सीसीरोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम भाठागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, ग्राम अंजोरा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम धर्मापुर में यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए तथा छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनियाटोला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम घोघरे में तालाब सौन्दर्यीकरण निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम कल्लूटोला में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला तक सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…
Read more






