Ro no D15139/23

जिले के 113 शासकीय स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 77 लाख 11 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव 08 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल में अति आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 77 लाख 11 हजार 475 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के 113 स्कूलों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित नगरीय निकाय को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। स्कूलों की व्यापक पैमाने पर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य होने से जिले में स्कूल अधोसंरचना मजबूत बनेगी। डोंगरगढ़ विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 15 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के 29 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 21 लाख 4 हजार रूपए, डोंगरगांव विकासखंड के 22 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 17 लाख 36 हजार रूपए तथा छुरिया विकासखंड के 34 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 23 लाख 46 हजार 475 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत