Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन एवं झांकी प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न

6 एवं 7 सितम्बर को निर्धारित है गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

7 सितम्बर को नगर के मुख्य मार्गों से निकलेगा भव्य झांकी प्रदर्शन

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित

धमतरी, सितम्बर 2025/
गणेश विसर्जन एवं झांकी प्रदर्शन को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में गणेश पंडाल समितियों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु 6 एवं 7 सितम्बर तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने पंडाल समितियों से अपेक्षा जताई कि सभी निर्धारित समय का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें। वहीं, नगर में भव्य झांकी प्रदर्शन 7 सितम्बर को आयोजित होगा, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकलेगा और संपन्न होगा।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा गणेश विसर्जन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, माइक सेट, पेयजल व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विसर्जन कुंड निर्माण, टेबल-कुर्सी की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। साथ ही, महादेव घाट एवं रूद्री में प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन हेतु क्रेन की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में अधिकारियों ने समिति सदस्यों से अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग करें ताकि गणेशोत्सव का समापन सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ किया जा सके।

  • Related Posts

    अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश

    एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने…

    Read more

    कलेक्टर ने कलारबाहरा में हो रही रागी की खेती का किया निरीक्षण

    कम लागत, अधिक लाभ—रागी खेती से धमतरी के किसान सशक्त: कलेक्टर ने सराहा किसानों का नवाचार धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?