Ro no D15139/23

स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जाति-निवास प्रमाण पत्र समय पर जारी करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर

समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 23 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएम पोर्टल, अटल पोर्टल, सीएम जनदर्शन एवं कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की गहन समीक्षा की।कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार प्राथमिकता से एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, तथा सभी निपटाए गए प्रकरणों को ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन किया जाए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्कूल एवं कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र समय पर व नियमों के अनुरूप जारी किए जाएं।बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और जनपद सीईओ को सरपंच एवं सचिवों के समन्वय से कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के तहत छात्रावास भवन निर्माण, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) आवासीय विद्यालय संचालन की समीक्षा की। उन्होंने छात्रावास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।साथ ही, नवोदय, सैनिक स्कूल एवं प्रयास विद्यालयों में ग्रामीण बच्चों का चयन सुनिश्चित करने हेतु विशेष कोचिंग व्यवस्था के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, अतः किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो, इसकी समुचित व्यवस्था संबंधित विभाग सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान