Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण : जिला कोरबा में प्रवेश प्रारंभ

कोरबा 24 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला कोरबा द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तथा जिले के अन्य शासकीय प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क और आवासीय होगा, जिसमें चयनित हितग्राहियों को संबंधित ट्रेडों में हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणन के आधार पर जिला स्तर, राज्य स्तर तथा राज्य के बाहर उपलब्ध रोजगार अवसरों से प्रतिभागियों को जोड़े जाने की योजना है।
इच्छुक छात्र-छात्राएँ जो कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार करना चाहते हैं, वे निर्धारित गूगलफॉर्मलिंक
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfM0qm0dH3Md5Vb12u5RntmlhRs54ULhop&YrsAV1DpAMw3Yg/viewform?usp=header     के माध्यम से अथवा लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कोर्सों में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, फिटर (लेवलिंग, अलाइनमेंट एवं बैलेंसिंग), असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर, इंजेक्शन मोल्डिंग, असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, असिस्टेंट मैनुअल मेटल आर्क वेल्डर, बैकहो लोडर ऑपरेटर, कमर्शियल व्हीकल ड्राइवर, ड्रोन फिल्म मेकर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेजेज), गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फ्रंट ऑफिस), मशीन ऑपरेटर, सीएनसी लेथ, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्नीशियन, रिटेल सेल्स असिस्टेंट, ग्रामीण मिस्त्री (रूरल मेसन), सिक्योरिटी गार्ड तथा सोलर पैनल इंस्टॉलर हेल्पर जैसे रोजगार आधारित ट्रेड शामिल हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अवधि क्रमशः एक महीने से पाँच महीने तक है तथा पात्रता शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक निर्धारित है, जो संबंधित कोर्स के अनुसार भिन्न-भिन्न है।
जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इन निःशुल्क एवं आवासीय कौशल प्रशिक्षण अवसरों का लाभ उठाएँ और रोजगार व स्वरोजगार के लिए अपनी क्षमता को सुदृढ़ करें।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम