Ro no D15139/23

मूक एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित समर्थ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश प्रारंभ

जशपुरनगर 03 जून 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास निधि जशपुर के अंतर्गत संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 06 से 16 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक एवं पालक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए कार्यालयीन समय में किसी भी कार्य दिवस पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची तथा पासपोर्ट आकार के 02 नवीनतम फोटो शामिल हैं।
प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7999838556 एवं 8817116599 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक