Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन की पहल से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का मिला लाभ

*- आवेदक के घर स्थापित हुआ 3 किलोवाट का सोलर प्लांट*

राजनांदगांव 03 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। इसी क्रम में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त एक आवेदन का सफल निराकरण करते हुए आवेदक श्री दिलीप सरावगी को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाया गया। राजनांदगांव निवासी श्री दिलीप सरावगी ने कलेक्टर जनदर्शन में प्रस्तुत आवेदन में बताया कि वह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर में सोलर पैनल स्थापित करना चाहते हैं, किंतु उस कार्य के लिए आवश्यक ऋण स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए आवेदन करने के बावजूद बैंक स्तर पर प्रकरण लंबित था।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच में पाया गया कि जिस मकान में सोलर पैनल स्थापित किया जाना था, उस पर पूर्व से ही एक गृह ऋण चल रहा था, जो आईसीआईसीआई बैंक से लिया गया था। इसी कारण नए ऋण की स्वीकृति में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो रही थी। जिला प्रशासन एवं बैंकिंग संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से आईसीआईसीआई बैंक से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त कराया गया। इसके पश्चात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृत किया गया। ऋण स्वीकृति के बाद आवेदक के घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। सोलर ऊर्जा के उपयोग से अब आवेदक को बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत का लाभ मिल रहा है तथा वे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे रहे हैं। आवेदक श्री दिलीप सरावगी ने समस्या के समाधान एवं योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक