Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी इंडोर स्टेडियम धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

भारतीय सेना द्वारा जनवरी 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवार भाग लेंगे। रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) श्रेणियों की भर्ती की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो सकेंगे। रैली मंे भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र  www.joinindianarmy.nic.in     और उनकी ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है।  भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 में संपर्क कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है और स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में भर्ती पूरी तरह निःशुल्क और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत की जाती है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें