Ro no D15139/23

रोस्टेड चना, कन्फेक्शनरी व खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, मिलावट पर कड़ी नजर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने रायगढ़ में की सघन जांच कार्रवाई

राज्य नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर एवं उप संचालक एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औरामाइन कलर की मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लेकर सघन निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शुक्रवार को मेसर्स माखिजा किराना स्टोर, विजयपुर, रायगढ़ से रोस्टेड चना (खुला) का नमूना लिया गया। वहीं इसी दिन मेसर्स भवानी लघु उद्योग, ओम विहार कॉलोनी के सामने, रायगढ़ से शर्करा आधारित खाद्य पदार्थ के कुल 5 नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें रवलगांव लोको कैंडी (पैक्ड), लोट्स सर्फिनी कैंडी, ओम फन कोला मिनी पॉप लॉलीपॉप (पैक्ड), कैंडी लेक गोल्डपान (पैक्ड) एवं रवलगांव पानपसंद (पैक्ड) शामिल हैं।
इसके अलावा मंगलवार को मेसर्स कविता जल पान गृह, जयस्तंभ चौक, ग्राम धौराभाटा से पनीर (खुला) एवं आलू मसाला (खुला) के नमूने लिए गए। सभी प्रतिष्ठानों का मौके पर सघन निरीक्षण किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल एवं   शांतनु भट्टाचार्य के साथ कर्मचारी  अमित साहू (लैब अटेंडेंट) एवं   संतोष दास (लैब टेक्नीशियन) उपस्थित रहे। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी  सुधा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए आगे भी नियमित रूप से जांच एवं नमूना परीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक