Ro no D15139/23

1 फरवरी से किसानों के लिए प्रारंभ हुआ अग्रिम खाद उठाव

– किसानों से उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की अपील की गई
– 1 फरवरी से 31 मई 2026 तक अग्रिम उठाव उर्वरकों पर सहकारी समितियोंं द्वारा कृषकों से किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं होगा अधिभारित
राजनांदगांव 10 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में आगामी खरीफ वर्ष 2026 के लिए कृषकों को उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में लघु, सीमांत एवं महिला कृषकों की प्राथमिकता के आधार पर 1 फरवरी से 31 मई 2026 तक उर्वरकों के अग्रिम उठाव के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें उर्वरकों का अग्रिम उठाव कराया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना, संभावित कमी से बचाव करना तथा वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखना है।
उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी खरीफ वर्ष 2026 हेतु 33500 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य अंतर्गत यूरिया 14000 मीट्रिक टन, डीएपी 9000 मीट्रिक टन, एनपीके 6000 मीट्रिक टन, एमओपी 1700 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 2800 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्यानुरूप सभी सहकारी समितियों में भण्डारण एवं समितियों से कृषकों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला विपणन अधिकारी एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव से परस्पर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 1 फरवरी से सभी सहकारी समितियों में उर्वरकों का अग्रिम भण्डारण प्रारंभ हो चुका है। राजनांदगांव  विकासखंड अंतर्गत भानपुरी, पदुमतरा एवं पटेवा समिति, डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत लालबहादुर नगर, बागरेकसा, पनियाजोब एवं ठाकुरटोला समिति, छुरिया विकासखंड अंतर्गत गहिराभेड़ी, सड़क चिरचारी, साल्हेटोला एवं बम्हनी चारभांठा समिति में उर्वरकों के अग्रिम भण्डारण का कार्य किया जा चुका है। साथ ही अन्य समितियों द्वारा भी अग्रिम भण्डारण हेतु उर्वरकवार आरओ जारी किया जा रहा है। किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 1 फरवरी से 31 मई 2026 तक अग्रिम रूप से उठाए गये रासायनिक उर्वरकों पर सहकारी समितियोंं द्वारा कृषकों से किसी भी प्रकार का ब्याज अधिभारित नहीं किया जाएगा। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और किसान बिना अतिरिक्त बोझ के अपने कृषि कार्य के लिए आवश्यक उर्वरक समय रहते प्राप्त कर सकेंगे। उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने किसानों से खरीफ वर्ष 2026 हेतु आवश्यक रासायनिक उर्वरकों का अग्रिम उठाव अपने  नजदीकी सेवा सहकारी समिति से निर्धारित समय में करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस