Ro no D15139/23

बीज निगम द्वारा खरीफ 2025 के उपार्जित बीजों पर किसानों को 42.67 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान

3,640 कृषकों से कुल 4,52,566 क्विंटल कच्चा बीज उपार्जित

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में किसानों से उपार्जित बीजों के विरुद्ध अब तक 42.67 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। 19 जनवरी 2026 की स्थिति में प्रदेश के समस्त बीज प्रक्रिया केंद्रों के माध्यम से 3,640 कृषकों से कुल 4,52,566 क्विंटल कच्चा बीज उपार्जित किया गया है।

उपार्जित मात्रा में से 1,923 कृषकों के 2,20,777.22 क्विंटल कच्चे बीज के विरुद्ध केंद्र शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का 80 प्रतिशत अग्रिम भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया है। शेष किसानों के खातों एवं राशि का परीक्षण कर अग्रिम भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

बीज निगम द्वारा अग्रिम भुगतान प्रक्रिया को सरल करते हुए अब कच्चे बीजों के नमूना परीक्षण परिणाम प्राप्त होते ही मानक बीज मात्रा पर 80 प्रतिशत राशि का शीघ्र भुगतान किया जा रहा है। इससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। बीज मानक होने की स्थिति में पैकिंग कार्य पूर्ण होने के पश्चात शेष 20 प्रतिशत राशि का भुगतान भी सीधे खातों में किया जाएगा, वहीं बीज अमानक होने पर किसानों को राज्य शासन की धान खरीदी योजना का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2024 में बीज निगम द्वारा अनुमानित लक्ष्य 5,14,988 क्विंटल कच्चे बीज के विरुद्ध किसानों को 96.52 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि तथा 3,96,457 क्विंटल पैक्ड बीज के विरुद्ध 29.51 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान किया गया था। इस प्रकार वर्ष 2024 में किसानों को उपार्जित बीजों के विरुद्ध कुल 126 करोड़ 3 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से साकार हो रहे उच्च शिक्षा के सपने पहाड़ों के बीच से निकला कामयाबी का रास्ताः जमड़ी की प्रीति अब हर दिन जा रही हैं कॉलेज

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  जिले के दूरस्थ अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल अब रंग ला रही है। ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ केवल आवागमन का साधन मात्र…

    Read more

    अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति ईंट भट्ठा संचालन पर करें आवश्यक कार्रवाई-कलेक्टर श्री वसंत कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की तहसीलवार समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….