Ro no D15139/23

बीज निगम द्वारा खरीफ 2025 के उपार्जित बीजों पर किसानों को 42.67 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान

*3,640 कृषकों से कुल 4,52,566 क्विंटल कच्चा बीज उपार्जित*

रायपुर, 27 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में किसानों से उपार्जित बीजों के विरुद्ध अब तक 42.67 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। 19 जनवरी 2026 की स्थिति में प्रदेश के समस्त बीज प्रक्रिया केंद्रों के माध्यम से 3,640 कृषकों से कुल 4,52,566 क्विंटल कच्चा बीज उपार्जित किया गया है।

उपार्जित मात्रा में से 1,923 कृषकों के 2,20,777.22 क्विंटल कच्चे बीज के विरुद्ध केंद्र शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का 80 प्रतिशत अग्रिम भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया है। शेष किसानों के खातों एवं राशि का परीक्षण कर अग्रिम भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

बीज निगम द्वारा अग्रिम भुगतान प्रक्रिया को सरल करते हुए अब कच्चे बीजों के नमूना परीक्षण परिणाम प्राप्त होते ही मानक बीज मात्रा पर 80 प्रतिशत राशि का शीघ्र भुगतान किया जा रहा है। इससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। बीज मानक होने की स्थिति में पैकिंग कार्य पूर्ण होने के पश्चात शेष 20 प्रतिशत राशि का भुगतान भी सीधे खातों में किया जाएगा, वहीं बीज अमानक होने पर किसानों को राज्य शासन की धान खरीदी योजना का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2024 में बीज निगम द्वारा अनुमानित लक्ष्य 5,14,988 क्विंटल कच्चे बीज के विरुद्ध किसानों को 96.52 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि तथा 3,96,457 क्विंटल पैक्ड बीज के विरुद्ध 29.51 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान किया गया था। इस प्रकार वर्ष 2024 में किसानों को उपार्जित बीजों के विरुद्ध कुल 126 करोड़ 3 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

  • Related Posts

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं

    रायपुर 15 मार्च 2026) IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों…

    Read more

    राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जिले में एचपीवी टीकाकरण का होगा शुभारंभ

    राजनांदगांव 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 16 मार्च 2026 से जिले में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया