Ro no D15139/23

पटाखा दुकानो में आग से बचाव हेतु एडवाईजरी जारी

कोरबा 14 अक्टूबर 2025/

दीपावली पर्व पर संचालित होने वाले स्थाई व अस्थाई पटाखा दुकानो में आग से बचाव के लिए नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएें तथा एस.डी.आर.एफ. रायपुर से एडवाईजरी जारी किया गया है। जारी एडवाईजरी में साफ कहा गया है कि पटाखा दुकानो का निर्माण बांस बल्ली और कपडे के बजाय टीन (शेड) के रूप में किया जाएं, इसके अलावा दुकानों पर 5 किग्रा क्षमता का डी.सी.पी अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे, जांच के दौरान जारी एडवाईजरी का पालन नही करने पर छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन नियमावली 2021 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
पटाखा दुकानो में किसी भी ज्वलशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादी का ना हो कर अज्वलनशील सामग्री से बने टीन शेड द्वारा निर्मीत होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दुसरे से कम से कम तीन मीटर की दुरी पर एवं एक दुसरे के सामने न बनाई जाए। पटाखा दुकानो में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैंप, गैस लैंप एवं खुली बिजली बत्ती का उपयोग प्रतिबंधित होना चाहिए। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होनी चाहिए। विद्युत तारां में ज्वाईंट खुला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्वीच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए जिससे सार्ट शर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो जाए। दुकाने ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके उपर से हाई टेशंन पावर लाईन न गुजरती हो। प्रत्येक पटाखा दुकान में 6 फीट की मारक क्षमता वाली 5 किग्रा का डी.सी.पी अग्नि शामक यंत्र होना चाहिए। दुकानो के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर क्षमता के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियो के साथ होनी चाहिए। पटाखा दुकानो के सामने बाईक या कार की पार्किंग प्रतिबंधित होना चाहिए। अग्नि शमन विभाग एवं एम्बूलेंस का फोन नम्बर दुकान परिसर के कुछ स्थानो मे लगाया जाए। अग्निशमन मुव्हमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
आम जनता लाईसेंस प्राप्त विक्रेताओ से ही पटाखे खरीदें, यह सुनिश्चित करें आप गुणवत्ता वाले पटाखे खरीद रहें है, जो दुर्घटनाओ के जोखिम को कम करने के लिए अनुमोदित हो। इमारतो, वाहनो और ज्वलनशील पदार्थो से दूर पार्क बडे मैदान जैसे खुले मैदान में पटाखे जलाऐ। पटाखे जलाते समय संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए पानी की बाल्टी निकट रखे। आग से संबंधित चोटो के जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने के लिए प्राथमिकता दे, क्योंकि सिंथेटिक कपडे़ आसानी से आग पकड़ सकते है। एक बार में एक ही पटाखा जलाए, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक सांथ कई पटाखे जलाने से बचे। घर के अंदर खिडकियो के पास या अन्य बंद स्थानो पर कभी पटाखे न जलाऐ। पटाखे जलाते समय ढ़ीले या लटकने वाले वस़्त्र पहनने से बचे क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते है। ज्वलशील पदार्थो के पास पटाखों का उपयोग न करें, पटाखो को सुखी पत्तियो गैर सिलेण्डर या वाहनो जैसी वस्तुओ से दूर रखें। यदि कोई पटाखा जलने में विफल रहता है तो उसे पुनः जलाने का प्रयास न करें अपितु कुछ देर प्रतिक्षा करने के उपरांत उसका सुरक्षित निपटान करें। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलु उपचार न करे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 27 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कटघोरा, कोरबा में एक दिवसीय…

    Read more

    शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

      कोरबा 27 अगस्त 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोरबा में 21 अगस्त 2026 को युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप जागरूकता…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात