Ro no D15139/23

कवर्धा में बायसन के बाद तेंदुए की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप, करंट से शिकार की आशंका, एक आरोपी हिरासत में

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) कबीरधाम जिले में इनदिनों जंगली जीवोबकी जान सांसत में है । अधिकारियी की लापरवाही के चलते जिले में शिकार की घटना आम हो चली है । पूर्व डीएफओ के समय चालू की गई पूर्णिमा रात्रि गस्त बन्द हो चुकी है वन अमला कागजो में दौरा कर मस्त है जिसके चलते जंगलों में वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार सामने आ रही शिकार की घटनाओं से यह साफ होता जा रहा है कि शिकारी बेखौफ होकर जंगलों में सक्रिय हैं। ताजा मामला लोहारा वन परिक्षेत्र के मोतीनपुर बीट का है, जहां चार से पांच वर्ष आयु के एक तेंदुए का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। तेंदुए की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, तेंदुए का शव मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच, आबादी से करीब 500 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। प्रारंभिक जांच में करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
जिले के जंगलों में शिकार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। बीते मंगलवार को चिल्फी रेंज के जामपानी गांव के जंगल में करंट तार लगाकर दो बायसन का शिकार किया गया था। इससे पहले भी पिछले एक माह में चार बायसन की मौत हो चुकी है। अब तेंदुए की मौत ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता और गहरा दी है। इन घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जंगलों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जंगल सफारी रायपुर की डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा तेंदुए के शव का पंचनामा कर नियमानुसार अंतिम निपटान किया। डॉग स्क्वायड की मदद से की गई जांच में मोतीनपुर निवासी बिशु साहू को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसके घर से जेआई तार बरामद किया गया, जिसे जांच का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है।
डीएफओ निखिल अग्रवाल ने बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वही बीट गार्ड को तत्काल निलंबित किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जंगलों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले