Ro no D15139/23

मैनपाट महोत्सव 2026 : जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

दंगल, बोटिंग और संस्कृति के उत्सव ने पर्यटकों को किया आकर्षित

अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्राकृतिक सौंदर्य और शीतल वादियों के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित मैनपाट महोत्सव 2026 इस वर्ष व्यापक जनसहभागिता, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और विविध गतिविधियों के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक, खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक महोत्सव में शामिल होकर इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।

महोत्सव में पहुंचे आगंतुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन की भव्यता और जिला प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं की सराहना की। रोहित कुमार ने कहा कि महोत्सव का वातावरण अत्यंत उत्सवमय और आकर्षक है। ग्राम पंचायत पिंडरा के नरेश कुमार ने आयोजन को पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित बताते हुए कहा कि मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। स्थानीय निवासी अंकित गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े आयोजन से क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिली है। असगवां निवासी सोनसाय ने बताया कि पिछले वर्ष मेला आयोजित नहीं हो पाया था, किंतु इस वर्ष महोत्सव का अत्यंत शानदार आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है और माहौल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

दंगल प्रतियोगिता बनी मुख्य आकर्षण

महोत्सव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता ने खेल प्रेमियों के बीच विशेष उत्साह पैदा किया है। दुर्ग जिले से पहुंचे दंगल पहलवान सतेंद्र निषाद ने कहा कि शहरों की तुलना में मैनपाट का प्राकृतिक वातावरण और शुद्ध ऑक्सीजन विशेष रूप से आकर्षित करता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया।

दुर्ग की ग्रेसी पटेल एवं संतोषी चंद्राकर, जिन्होंने दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया, उन्होंने ने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक बताया। जशपुर जिले की रामेश्वरी ने कहा कि मैनपाट पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध स्थल है और इस वर्ष महोत्सव ने यहां की पहचान को और सुदृढ़ किया है।

अन्य राज्यों से भी पहुंच रहे पर्यटक
पश्चिम बंगाल से पहली बार मैनपाट पहुंचे संजय घेठियाल ने कहा कि यहां मनोरंजन और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिला। बोटिंग, दंगल और मेले की आकर्षक व्यवस्थाओं ने महोत्सव को विशेष बना दिया है। लता मलार्ज ने भी शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए आयोजन को यादगार बताया।

मेला, बोटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षण
महोत्सव स्थल पर सजा भव्य मेला लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां देर शाम तक भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों और हस्तशिल्प की स्टॉलों पर लोगों की विशेष रुचि रही। पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लेते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया। वहीं दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में विशेष उत्साह एवं होड़ देखी गई।

मैनपाट महोत्सव 2026 कि सुव्यवस्थित योजना, प्रभावी प्रबंधन और जनसहभागिता के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं और पर्यटन को एक साथ प्रोत्साहित किया है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम भी बना है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं