Ro no D15139/23

नौ साल तक डेट करने के बाद रोनाल्डो ने जॉर्जिना संग की सगाई, एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर शेयर की

खेल डेस्क। पुर्तगाल और अल नस्र के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर साझा की है। जॉर्जिना ने अपने हाथ और रोनाल्डो के हाथ की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, ‘हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।’

दोनों साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लगभग नौ साल बाद दोनों ने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों की मुलाकात एक ब्रांड स्टोर में हुई थी। 2017 में इन दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था। जॉर्जिना फिलहाल पांचों बच्चों की देखभाल कर रही हैं।

जॉर्जिना, एक ट्रेन्ड डांसर हैं और उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था। मैड्रिड जाने से पहले स्पेन के जाका में वह पली-बढ़ीं। रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपने जीवन को काफी निजी रखा था। हालांकि, जॉर्जिना जो एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर के रूप में कई फैशन शो में दिखाई दीं, उन्होंने प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स रियलिटी सीरीज ‘आई एम जॉर्जीना’ के साथ अपने जीवन की एक झलक दिखाई।

रोनाल्डो ने डॉक्यूमेंट्री में जॉर्जिना को ‘एक बहुत ही दिलचस्प लड़की, अपनी उम्र के लिए बहुत अधिक परिपक्व’ के रूप में वर्णित किया था। रोनाल्डो और जॉर्जिना का परिवार अभी भी यूरोप में है, लेकिन ये कपल अपने बच्चों के साथ सऊदी अरब में है, क्योंकि रोनाल्डो सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नस्र का हिस्सा हैं।

डायमंड रिंग की कीमत

रोनाल्डो ने जिस रिंग के साथ जॉर्जिना को प्रपोज किया, उसकी कीमत एक मिलियन यूएस डॉलर यानी 8.76 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जॉर्जिना अक्सर रोनाल्डो और बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…