Ro no D15139/23

‘समय किसी का इंतजार नहीं करता’, भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता की रोहित-विराट पर दो टूक

खेल डेस्क । भारतीय क्रिकेट के 2 दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बहस तेज हो गई है। दोनों खिलाड़ियों ने 2024 में टी20 और 2025 में टेस्ट से संन्यास ले लिया। दोनों की अनुपस्थिति में इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के कारण वनडे क्रिकेट में भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।
भारत के पूर्व ओपनर और चयनकर्ता देवांग गांधी का मानना है कि युवा खिलाड़ी किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर सवाल पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि समय किसी का इंतजार नहीं करता।
यशस्वी, पंत और साई जैसे खिलाड़ी कैसे बाहर बिठाएंगे
टाइम्स ऑफ इंडिया से देवांग गांधी ने कहा, “यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को आप बाहर कैसे बिठाएंगे, जबकि उन्होंने दिखा दिया है कि वे परिस्थितियों के अनुसार ढलने में कितने माहिर हैं? टी20 से टेस्ट में आने पर बड़ा बदलाव होता है। एक बार जब कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर लेता है और पावर गेम में माहिर हो जाता है तो वनडे उसके लिए आसान हो जाना चाहिए। यह बहुत जरूरी है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन एक साथ बैठकर कोई फैसला लें।”
क्या विराट-रोहित अगले दो वर्षों तक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं?
देवांग गांधी ने जोर देकर कहा कि गेम टाइम महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनकर्ताओं से ईमानदारी से आकलन करने का आग्रह किया कि क्या विराट और रोहित अगले दो वर्षों तक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं? उन्होंने कहा, “मान लीजिए एक साल में हम ऐसी स्थिति में आ जाते हैं कि उनमें से कोई एक खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है और हमें उसकी जगह किसी और की जरूरत है तो टीम प्रबंधन के पास उस खिलाड़ी को उस पोजिशन के लिए तैयार करने का पर्याप्त समय नहीं होगा। रोहित और विराट के योगदान पर कोई शक नहीं। लेकिन समय किसी का इंतजार नहीं करता।”
शुभमन गिल कप्तानी के लिए तैयार
कप्तानी का सवाल भी उतना ही अहम है और चयनकर्ताओं को इस पर फैसला लेना ही होगा। शुभमन गिल पहले ही टेस्ट मैचों में कप्तानी के लिए खुद को तैयार साबित कर चुके हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए 59.04 की औसत और 99.56 के स्ट्राइक रेट के साथ वे यकीनन भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं। उनके प्रदर्शन ने उन्हें टीम का सम्मान दिलाया है,जिससे वनडे कप्तानी उनके लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त हो गई है।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!