Ro no D15139/23

हनुमंत वाटिका के बाद अब ‘शिव वाटिका’ से सौंदर्य होगा कवर्धा शहर

*जिला अस्पताल के सामने बनेगी भव्य ‘‘शिव वाटिका’‘, कवर्धा को मिलेगी नई पहचान*

 

कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप कवर्धा शहर में विकास और सौंदर्यीकरण की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भव्य हनुमंत वाटिका के बाद अब जिला अस्पताल के सामने रिक्त शासकीय भूमि में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से भव्य एवं दिव्य ‘‘शिव वाटिका’‘ का निर्माण किया जाएगा। शिव वाटिका निर्माण किये जाने हेतु राशि मांग हेतु प्रस्ताव भी शासन को प्रेषित किया जा चुका है भगवान भोलेनाथ की आस्था को केंद्र में रखकर विकसित की जाने वाली यह वाटिका शहरवासियों के लिए आकर्षण, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हनुमंत वाटिका के साथ-साथ अब जिला अस्पताल के सामने बनने वाली शिव वाटिका कवर्धा शहर को एक नई और आकर्षक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

 

*‘‘शिव वाटिका‘‘में दिखेगा आस्था संगम-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कवर्धा केवल विकास के मामले में आगे बढ़े, ऐसा नहीं बल्कि शहर की पहचान उसकी संस्कृति, धार्मिक आस्था, हरियाली और सुंदरता से भी होनी चाहिए। इसी सोच के साथ शहर में ऐसे स्थानों का विकास किया जा रहा है, जहां नागरिकों को बेहतर वातावरण के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस हो। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय संस्कृति में शांति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। शिव वाटिका का निर्माण इसी भावना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। वाटिका को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ यहां हरियाली, सुंदर पाथवे, पुष्प सज्जा, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक विद्युत प्रकाश, बच्चों के झूला, ओपन जीम सहित नागरिकों के उपयोग की आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस तरह शिव वाटिका केवल एक उद्यान नहीं बल्कि कवर्धा के सौंदर्यीकरण का प्रमुख केंद्र बनेगी।

 

*सुबह-शाम स्वास्थ्य और सुकून का केंद्र बनेगी वाटिका*

शिव वाटिका को केवल धार्मिक एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सुबह और शाम शहरवासी यहां टहलने, बैठने और प्रकृति के बीच समय बिताने का आनंद ले सकेंगे। हरियाली से भरपूर वातावरण लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक माहौल प्रदान करेगा। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए भी यह स्थान उपयोगी साबित होगा। यहां विकसित किए जाने वाले पाथवे और अन्य सुविधाएं नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।

 

*कवर्धा की धार्मिक पहचान को मिलेगी नई मजबूती*

कवर्धा की पहचान धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रदेशभर में है। भोरमदेव मंदिर, बूढ़ामहादेव सहित अनेक धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था को देखते हुए शहर में भगवान शिव के नाम पर बनने वाली यह वाटिका धार्मिक पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “कवर्धा की पहचान केवल एक सुंदर शहर के रूप में नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और संस्कारों से जुड़े शहर के रूप में भी होनी चाहिए। शिव वाटिका इसी सोच का हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को ऐसे सुंदर और व्यवस्थित स्थान मिलें, जहां वे परिवार के साथ कुछ समय सुकून से बिता सकें और भगवान शिव की भक्ति से जुड़ सकें।”

 

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप लगातार हो रहा शहर का विकास*

उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा कवर्धा शहर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उनके निर्देश और मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। हनुमंत वाटिका के बाद अब शिव वाटिका का निर्माण इसी विकास की एक और महत्वपूर्ण कड़ी होगी। इससे शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ हरियाली और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय