Ro no D15139/23

गुरुकुल में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया । इस द्वितीय दिवस की फाइनल प्रतियोगिता के सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री नितेश छाबड़ा ख्यातिप्राप्त क्रीड़ा पत्रकार, संस्था के पदाधिकारीगण तथा शाला के प्राचार्य मंचासीन थे। समस्त सम्माननीय अतिथियों के कर कमलों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन वंदन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समस्त सम्माननीय अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया । आज सेमीफाइनल गुरुकुल पब्लिक स्कूल तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला बोड़ला तथा एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला छुईखदान के मध्य हुआ। इसमें गुरुकुल 3-0 व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल 2-0 से विजयी हुए।अंत में गुरुकुल पब्लिक स्कूल एवं एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल के साथ संघर्षपूर्ण रोमांचक मैच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ एक दूसरे से कड़ा मुकाबला करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों से सभी खिलाड़ियों का समर्थन किया। फाइनल मैच में भारत एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने अथक परिश्रम करते हुए पैनाल्टी शूट से विजय हासिल की। इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। अन्य दलों को भी सम्माननीय अतिथियों के करकमलों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। समस्त सम्माननीय अतिथियों को शाला की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शाला के अध्यक्ष , पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों व क्रीड़ाध्यापकों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय