Ro no D15139/23

जबरदस्त कमाई के बाद दूसरे हफ्ते लड़खड़ाई ‘अखंडा 2’, 12वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

अखंडा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे हफ्ते में रफ्तार खो दी है. 12 दिनों में करीब 85 करोड़ की कमाई कर चुकी इस फिल्म के कलेक्शन में अब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते आते-आते इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. 12 दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है, हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आंकड़ा उम्मीद से कम है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और पहले ही कुछ दिनों में बड़ी रकम कमा ली. दूसरे वीकेंड में फिल्म को फिर से फायदा मिला. शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला. हालांकि इसके बाद इसके आंकड़े कम होते दिख रहे है.

कमाई में आई भारी गिरावट

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने लगभग 1.7 करोड़ रुपये कमाए. इसके अगले दिन, शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर करीब 2.55 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं दूसरे रविवार को फिल्म ने दूसरे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई की और करीब 3.45 करोड़ रुपये बटोर लिए. लेकिन सोमवार आते ही कमाई में अचानक भारी गिरावट देखी गई और फिल्म 1.05 करोड़ रुपये ही कमा पाई. 12वें दिन फिल्म की कमाई भी 1 करोड़ के करीब रही. अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 86.50 करोड़ पहुंच गया है.

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें, मशहूर निर्देशक बोयापाटी श्रीनु ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण अपने दमदार और मास अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके साथ सम्युक्ता मेनन फीमेल लीड के रोल में हैं, जबकि आधी पिनिसेट्टी ने फिल्म में एक ताकतवर विलेन की भूमिका निभाई है. इसके अलावा हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दुहान सिंह और सस्वता चटर्जी भी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं. इसके पहले पार्ट को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था. हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी.

  • Related Posts

    Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

    Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ…

    Read more

    Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

    Haunted 3D: Echoes: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती इन दिनों अपनी नई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत