Ro no D15139/23

फाइनल ट्रेलर में छा गए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र की आखिरी लाइन कर देगी आंखें नम

अगस्त्य नंदा स्टारर इक्कीस का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अगस्त्य को सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार में देखा जा सकता है. वहीं, धर्मेंद्र का इमोशनल डायलॉग पूरे ट्रेलर की जान है.

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी और मैडॉक फिल्म्स की निर्मित मच अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह फिल्म भारत के सबसे बहादुर सैन्य नायकों में से एक सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन और बलिदान को बड़े पर्दे पर श्रद्धांजलि देती है.

फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि उनके साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत समेत कई दमदार कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं. पहले यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 कर दी गई है. ऐसे में आइए अब ट्रेलर की खासियत बताते हैं.

ट्रेलर में दिखा साहस, सम्मान और बलिदान

‘इक्कीस’ का ट्रेलर देश के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की कहानी को बेहद भावुक अंदाज में पेश करता है. अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल के किरदार को प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया है.

ट्रेलर में सैन्य एक्शन के साथ-साथ पर्सनल इमोशन्स को भी खास जगह दी गई है. इसमें अरुण खेत्रपाल की देशभक्ति, डेडिकेशन और परिवार के साथ उनके रिश्तों को दिखाया गया है, जो उनके बलिदान की सोच को आकार देते हैं.

धर्मेंद्र का डायलॉग बना ट्रेलर की जान

फाइनल ट्रेलर का सबसे इमोशनल पल वह है, जब धर्मेंद्र अपने किरदार में अरुण खेत्रपाल के बारे में कहते हैं, “यह मेरा छोटा बेटा मुकेश है, 50 साल का है… और यह मेरा बड़ा बेटा अरुण है, जो हमेशा इक्कीस साल का ही रहेगा.”

इस डायलॉग ने दर्शकों को गहराई से झकझोर दिया है और ट्रेलर को और भी दमदार बना दिया.

फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएट होने के बाद 17 पूना हॉर्स रेजिमेंट जॉइन की थी. दिसंबर 1971 में बसंतर की लड़ाई के दौरान, उन्होंने बारूदी सुरंगों से भरे इलाके में अपनी स्क्वाड्रन को आगे बढ़ाया और अहम आर्मर सपोर्ट दिया.

भारी गोलीबारी के बीच अरुण खेत्रपाल ने दुश्मन के 10 टैंकों को तबाह कर दिया. जब उनका टैंक आग की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, तब भी उन्होंने अपनी पोस्ट छोड़ने से इनकार कर दिया.

  • Related Posts

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है

    Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल