Ro no D15139/23

खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

US Iran Conflict : अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि उसने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का एक चरण पूरा कर लिया है. सेना का कहना है कि हालिया हवाई हमलों में ईरान की वायु रक्षा प्रणाली, रडार, मिसाइल और ड्रोन से जुड़े ठिकानों के साथ-साथ छोटे सैन्य जहाजों को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, इस अभियान में पहली बार लड़ाकू विमान, युद्धपोत, हवाई ड्रोन और नौसैनिक ड्रोन का एक साथ इस्तेमाल किया गया.

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के व्यापार के लिए अहम : US

अमेरिका ने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण नहीं है. अमेरिकी सेना का कहना है कि यह समुद्री मार्ग दुनिया के व्यापार के लिए बेहद अहम है और वह इसे सभी व्यावसायिक जहाजों के लिए खुला रखने के लिए तैयार है.

अमेरिका का जवाबी हमला

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट में एक कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. इसके बाद ईरान ने भी पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

ईरान की मिडिल ईस्ट के 5 देशों में बमबारी

ईरान के हमलों का असर बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और ओमान तक देखा गया. बहरीन में सोमवार तड़के मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन भी बजे, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली. ईरान के सरकारी मीडिया ने भी देश के कई हिस्सों में हुए ताजा हमलों की पुष्टि की है. रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह विस्फोट हुए और एक व्यक्ति की मौत भी हुई है.

अमेरिकी सेना का दावा

अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने ईरान के करीब 140 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. इनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्चिंग साइट, गोला-बारूद के भंडार, संचार केंद्र और अन्य सैन्य ठिकाने शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर बमबारी की है. वहीं ईरान ने दोहराया कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका अधिकार होना चाहिए और वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने का अधिकार भी उसी के पास है.

UN महासचिव की चेतावनी

इस बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चेतावनी दी है कि अगर बड़े स्तर पर फिर से युद्ध शुरू हुआ तो इसके गंभीर और विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं. हालांकि पाकिस्तान, कतर और मिस्र जैसे कई देश दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने और स्थायी समझौते की कोशिशों में लगे हुए हैं.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!