Ro no D15139/23

पीवीटीजी गांव नागम पहुंचकर कलेक्टर ने लिया विकास कार्यों का जायजा, पहाड़ी कोरवा परिवारों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बने आवासों का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी भवन और सड़क निर्माण के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 30 जुलाई 2025/  जिले के दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के समावेशी विकास के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने आज लूण्ड्रा विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत नागम के  जाम झरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनमन योजना के तहत निर्मित प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सीधे संवाद किया।

गांव की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता को लेकर मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जनमन योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो ताकि बच्चों और महिलाओं को पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा मिल सके। इस दौरान उन्होंने गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला से चर्चा करते हुए पूछा कि नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली। एवं पौष्टिक आहार लेने और प्रसव अस्पताल में कराने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधूरी बनी सीसी सड़क की जानकारी दी। जिस पर कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान हितग्राही श्री भीम सिंह पहाड़ी कोरवा ने बताया कि उनके परिवार के आठ सदस्य पहले कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था और सांप-बिच्छुओं का खतरा हमेशा बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?