Ro no D15139/23

दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात सरगुजा संभाग अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारियों की अंतिम पदक्रम सूची प्रकाशित

अम्बिकापुर 27 जून 2025/ सरगुज़ा सम्भाग के उपायुक्त राजस्व ने बताया कि

आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अन्तर्गत जिला प्रशासन राजस्व पदस्थापनाधीन सहायक ग्रेड 02 के पद पर 05 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले सहायक ग्रेड-02 से सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु सरगुजा संभाग अन्तर्गत राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारियों की दिनांक 01 अप्रैल 2024 की स्थिति दर्शाने वाली संभाग स्तरीय अन्नतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन किया गया था। जिसमें 30 दिन के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की समय सीमा निर्धारित की गयी थी।
समय सीमा पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति में जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के तहसील कार्यालय कुसमी  के सहायक ग्रेड 02 श्री काशीराम बारी द्वारा अपने आवेदन पत्र में पदक्रम सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति प्रस्तुत कर लेख किया गया कि कार्यालय द्वारा जारी  अंतिम पदक्रम सूची के सरल क्रमांक 43 अथवा 18 पर उनका नाम जोडा जाए। जिसकी पुष्टि हेतु उन्होंने दावा आपत्ति आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। श्री बारी द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति आवेदन पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण कर नस्ती के पृष्ठ क्रमांक 16 पर सरगुजा संभाग आयुक्त के अनुमोदन  19 जून 2025 द्वारा निराकरण किया गया है। जिसके पश्चात श्री बारी का नाम अंतिम पदक्रम सूची के सरल क्रमांक 49 पर उल्लेखित श्री जितेन्द्र कुमार सिन्हा सहायक ग्रेड-2 के नाम के नीचे सरल क्रमांक 50 पर जोड़ा गया है।
दावा आपत्ति निराकरण के पश्चात सहायक ग्रेड-02 वर्ग के कर्मचारियों की दिनांक 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में जारी अंतिम पदक्रम सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन अपने जिला कार्यालय तथा अधीनस्थ राजस्व कार्यालयों के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!