Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रीन एनर्जी को मिल रहा बढ़ावा

डॉ के.के. विश्वकर्मा को केंद्र व राज्य सरकार से मिलेगी सब्सिडी

अम्बिकापुर 27 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेशवासियों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन करने की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिल रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत और आर्थिक मजबूती भी प्राप्त हो रही है।
अम्बिकापुर के डॉ. के.के. विश्वकर्मा, रायल पार्क में रहते हैं, उन्होंने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। जिसकी कुल लागत लगभग 1 लाख 95 हजार रुपये आई है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना में 30 हजार रुपये अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इस तरह केंद्र व राज्य सरकार से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी उन्हें प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से उनके बिजली बिल शून्य हो गए हैं और वे अब बिजली के लिए आत्मनिर्भर हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत राज्य के पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की तरफ से 78 हजार रुपए एवं राज्य सरकार से 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जा रही है।
इस योजना ने छत्तीसगढ़ में न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है, बल्कि लाखों घरों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। डॉ केके विश्वकर्मा की तरह प्रदेश के अनेक परिवार अब अपने बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति पा चुके हैं।

  • Related Posts

    ’’9 किमी पीठ पर लादकर सास को पेंशन दिलाने ले जाने” संबंधी समाचार भ्रामक, जांच में तथ्य गलत पाए गए

    बैंक मित्र घर-घर पहुंचकर पेंशन भुगतान एवं बैंकिंग सम्बन्धी समस्या का कर रहे हैं समाधान बैंक द्वारा हितग्राही सोमारी का ई-केवाईसी एवं मोबाइल नम्बर किया गया लिंक, पूर्व की भांति…

    Read more

    शिविर में समाधान लाया चेहरे पर मुस्कानः सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड

    अम्बिकापुर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। शासन की पारदर्शी और…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था