Ro no D15139/23

बिहार में बन रहे विराट रामायण मंदिर की क्या-क्या होगी खासियत? जानिए सब कुछ

Virat Ramayan Mandir: विराट रामायण मंदिर का निर्माण सिंटेक्स कंपनी की ओर से कराया जा रहा है. कंपनी के मैनेजर मनोज पांडेय का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से करीब 400 लोगों को रोजगार मिला है. मंदिर के निर्माण में लगभग 600 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं. 2028 में उद्घाटन की उम्मीद है. लेकिन साल 2030 तक यह मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा.

क्या-क्या है मंदिर की खासियत?

  • विश्व का सबसे बड़ा मंदिर : यह मंदिर 120 से 161 एकड़ में फैला हुआ है और पूरा होने पर यह कंबोडिया के अंकोरवाट से भी बड़ा धार्मिक परिसर होगा.
  • ऊंचाई और आकार : मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फुट है. इसकी टोटल लंबाई 1080 फुट और चौड़ाई 540 फुट है.
  • दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग : मंदिर में 33 फुट ऊंचा और 210 टन का ‘सहस्त्रलिंगम’ स्थापित किया गया है. ग्रेनाइट पत्थर से बना यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से लाया गया है. इसे 17 जनवरी 2026 को स्थापित किया गया था.
  • शिखरों और मंदिरों की संख्या : इस परिसर में टोटल 22 मंदिर होंगे और इसमें 12 प्रमुख शिखर (डोम) बनाए जा रहे हैं.
  • विशाल क्षमता : मंदिर में एक बड़ा हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें एक साथ करीब 20,000 लोग बैठ सकेंगे.
  • वास्तुकला का मिश्रण : इसकी बनावट में दक्षिण भारतीय (रामेश्वरम और मीनाक्षी मंदिर) और दक्षिण-पूर्व एशियाई (अंकोरवाट) शैलियों का अद्भुत संगम है.
  • टिकाऊ स्ट्रक्चर : मॉडर्न इंजीनियरिंग का उपयोग करते हुए इसे इस तरह बनाया जा रहा है कि यह स्ट्रक्चर 500 से अधिक सालों तक सुरक्षित रहे.

विराट रामायण मंदिर बनने से फायदा

पूर्वी चंपारण जिले में विराट रामायण मंदिर के बनने से यहां टूरिज्म को बढ़ावा मिल सकेगा और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. रामायण सर्किट योजना के तहत भगवान राम से जुड़े धार्मिक जगहों का विकास किया जा रहा है. साथ ही उन जगहों को रेल, हवाई या फिर सड़क मार्ग से जोड़े जाने की योजना है.

  • Related Posts

    UP में हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल, शिवभक्तों के स्वागत में योगी सरकार की खास तैयारी

    UP News: सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस बार भी भव्य तैयारियां की हैं. प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों का…

    Read more

    योगी सरकार का चुनावी ब्लूप्रिंट! 25 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट से साधे जाएंगे विकास के लक्ष्य

    UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विधानसभा के मौजूदा सत्र में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस