Ro no D15139/23

कृषकों को सशक्त बनाने व आधुनिक खेती से जोड़ने एग्री-हार्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन

28 एवं 29 जून को जिला पंचायत में किया जाएगा आयोजन

जशपुरनगर 23 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में राज्य सरकार कृषि और कृषि से बने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही, कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण, भंडारण और विपणन की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, ताकि किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बने। इसके साथ ही कृषि आधारित स्टार्टअप, एग्री-बिजनेस को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए 28 एवं 29 जून 2025 को जिला पंचायत में एग्री-हार्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में क्रेता-विक्रेता परिचय, उत्पादों का प्रदर्शन, कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा, प्रगतिशील किसानों का सम्मान और फसल प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एग्री-हार्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और बाजार से जोड़ना, एफ.पी.ओ. आधारित खरीद व अनुबंध कृषि को बढ़ावा देना, निर्यात व कृषि व्यापार के नए अवसर विकसित करना, वैज्ञानिक खेती हेतु ज्ञानवर्धक सत्र और निवेश आकर्षित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त