Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ रहा कृषि मशीनीकरण

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ रहा कृषि मशीनीकरण*

*धान की बोनस राशि से आधुनिक कृषि उपकरण खरीद रहे किसान, खेती बन रही अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर*

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि से वे आधुनिक कृषि उपकरण खरीदकर खेती को अधिक वैज्ञानिक, सुविधाजनक और लाभकारी बना रहे हैं। इससे कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो रही है।

प्रदेशभर में बड़ी संख्या में किसान कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर खेती में आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रों का उपयोग बढ़ा रहे हैं। प्रोत्साहन राशि का उपयोग ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, सिंचाई सुविधाओं तथा अन्य कृषि निवेशों में किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत कम होने और उत्पादन बढ़ने में मदद मिल रही है।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम चकेरी निवासी किसान श्री रामसाय इसका प्रेरक उदाहरण हैं। उनके पास लगभग 3.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने इस वर्ष अपनी 69 क्विंटल धान की उपज समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति में विक्रय की। इसके बाद उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इस राशि में अपनी बचत जोड़कर उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा, जिससे उनकी खेती को नई गति मिली।

रामसाय बताते हैं कि पहले खेती के अधिकांश कार्यों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे। ट्रैक्टर उपलब्ध होने के बाद जुताई सहित अन्य कृषि कार्य समय पर होने लगे हैं। इससे श्रम और लागत में कमी आई है, कृषि कार्यों की दक्षता बढ़ी है तथा समय पर खेती होने से बेहतर उत्पादन की संभावना भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उन्हें आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने का अवसर दिया, जिससे खेती अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाएं किसानों को आर्थिक मजबूती देने के साथ आधुनिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं।

कृषक उन्नति योजना प्रदेश में कृषि मशीनीकरण, उत्पादकता वृद्धि और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल