Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

 

 

0 शिकायत पर तत्काल जांच कर प्रशासन ने कराया समस्या का निराकरण, हितग्राही ने जताया संतोष

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिलने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ की।

जांच के दौरान संबंधित अधिकारी नैतिक भारत गैस ग्रामीण वितरक, विजलहवा पहुंचे और शिकायत का विस्तृत परीक्षण किया। मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा संबंधित व्यक्तियों के कथन दर्ज किए गए। जांच के समय शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में उनके पति श्री दयाशंकर यादव ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए।

आधार कार्ड एवं विभागीय अभिलेखों के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन पूर्व में ही स्वीकृत किया जा चुका था। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मौके पर ही श्री दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया, जिससे शिकायत का तत्काल एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हुआ।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समयबद्ध कार्रवाई होने पर हितग्राही परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है, जहां शिकायतों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार

      832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा कोरिया/ कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल…

    Read more

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल