Ro no D15139/23

कृषि मंत्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से की सौजन्य मुलाकात

*छतीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, गरीबों, आदिवासियों सहित सभी वर्गो के विकास के किए जा रहे कार्यो की दी जानकारी*

रायपुर, 23 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम आज मुम्बई, महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस से सौजन्य मुलाकात की।

मंत्री श्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गरीबों, आदिवासियों सहित सभी वर्गोे के उत्तरोत्तर विकास के लिए काम कर रही है। श्री नेताम ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यहां किसानों से़ 21क्विंटल प्रति एकड तथा 3100 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीद रही हैं। इससे यहां के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, इससे आटोमोईल सेक्टर में काफी उछाल आया है। उन्होंने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए भी दिनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के साढे़ पांच लाख से अधिक भूमिहीन किसानों को दस-दस हजार रूपये का चेक प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सुदुर अंचल में बहुतायत में तेंदूपत्ता के संग्रहण कार्यो से गरीब एवं मजदूर वर्ग जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने इन परिवारों की चिंता करते हुए तेंदूपत्ता प्रति मानक बोराकी दर चार हजार से बढ़ाकर साढ़े पांच हजार कर दिए है, वहीं संग्राहकों को निःशुल्क चरण पादुका भी प्रदान किये जा रहे है।
मंत्री श्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया कि हमारी सरकार गरीब किसानों के साथ-साथ आदिमजाति के कल्याण के दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत् गांवों और ग्रामीणों के सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि राज्य के आदिमजाति एवं कमजोर वर्ग तथा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत् उन्हें आई.आई.टी, जे.ई.ई तथा मेडिकल प्रवेश परिक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। अभी हाल ही जारी जे ई ई मुख्य परीक्षा में सकारात्मक परिणामभी आए है।
मंत्री श्री नेताम ने मुख्यमन्त्री श्री फडणवीस को राज्य और केन्द्रिय योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

    रायपुर, 31 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला परंपरा के संवाहक और ‘नाचा’ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत