Ro no D15139/23

कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार का धमतरी दौरा

सरसों, अरहर व चना फसलों का किया निरीक्षण, दलहन–तिलहन विस्तार पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ शासन की कृषि उत्पादन आयुक्त  शहला निगार ने धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड का दौरा कर दलहन एवं तिलहन फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में फसल चक्र परिवर्तन को लेकर किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। किसान धान की परंपरागत खेती से हटकर दलहन और तिलहन फसलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत में कमी आने के साथ-साथ आर्थिक लाभ में भी वृद्धि हो रही है। साथ ही साथ जल, जमीन और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में अपनी सहभागिता निभा रहे है जो सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से चर्चा कर फसल संबंधी जानकारी भी ली।

इस दौरान  निगार ने ग्राम बीरेझर में लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में बोई गई सरसों की फसल तथा मेडो पर अरहर की खेती का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने कुरूद विकासखंड के भरदा एवं कुहकूहा गांवों में चना फसल का निरीक्षण किया, जहां अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6000 एकड़ क्षेत्र में चना की खेती की गई है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने सरसों सहित अन्य तिलहन फसलों के रकबे में और अधिक वृद्धि करने के निर्देश दिए तथा दलहन–तिलहन आधारित प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए ठोस प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री आशा योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन खरीदी को लेकर चर्चा की और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बीरेझर में सरसों की फसल नेशनल ऑयलसीड्स एंड एडिबल ऑयल मिशन के अंतर्गत तथा अरहर की फसल राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वितरित बीजों से की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में फसल चक्र परिवर्तन एवं जल संरक्षण अभियान को दो चरणों में संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत जल संकटग्रस्त ग्रामों को प्राथमिकता दी गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कुल 227 ग्रामों के लगभग 40 हजार किसानों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा गया। शिविरों के माध्यम से रबी फसलों के बीजों का वितरण, बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन तथा रबी ऋण वितरण सुनिश्चित किया गया। रबी वर्ष में 4300 क्विंटल बीज वितरित किए गए तथा 5379 किसानों को 20 करोड़ 54 लाख 31 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि फसल क्षेत्र में हुए बदलाव अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। जिले में सरसों का रकबा गत वर्ष 2670 हेक्टेयर से बढ़कर 5726 हेक्टेयर हो गया है। मूंगफली की खेती जिले में पहली बार मगरलोड विकासखंड के बुड़ेनी एवं चंद्रसुर क्लस्टर में 283 हेक्टेयर में की गई है, जबकि गट्टासिल्ली क्लस्टर में पहली बार 100 हेक्टेयर में सूरजमुखी की खेती प्रारंभ हुई है। रबी दलहन का कुल रकबा 21850 हेक्टेयर से बढ़कर 31500 हेक्टेयर हो गया है। चना का रकबा 15830 हेक्टेयर से बढ़कर 18179 हेक्टेयर हुआ है, वहीं मक्का का रकबा 430 हेक्टेयर से बढ़कर 1000 हेक्टेयर से अधिक हो गया है। इस वर्ष जिले में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में लघु धान्य फसल रागी का उत्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुरूद विकासखंड में गत वर्ष की तुलना में धान के रकबे में 30 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि  मोनेश साहू सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां