Ro no D15139/23

कृषि विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का मिला मार्गदर्शन

पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, वित्तीय सहायता एवं स्वरोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

 

धमतरी, 19 जून 2026/ कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, धमतरी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कृषि विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाओं, मूल्य संवर्धन, विपणन, ब्रांडिंग तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रोत्साहनकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कृषि केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन के माध्यम से आय वृद्धि की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि आधारित स्टार्टअप एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को मूल्य संवर्धन के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता सुश्री प्रचेता किरण छिड़ेहा ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के आधुनिकीकरण, विस्तार एवं स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपए तक प्रदान किया जाता है। साथ ही बैंक ऋण, तकनीकी प्रशिक्षण, उत्पाद गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कृषि उपज आधारित उत्पादों जैसे अचार, पापड़, मुरब्बा, जैम, जेली, मसाले, दाल प्रसंस्करण, मिलेट आधारित उत्पाद एवं अन्य मूल्य संवर्धित खाद्य पदार्थों के निर्माण में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। योजना का लाभ लेकर युवा उद्यमी स्वयं का उद्योग स्थापित कर रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकते हैं।

जिला रिसोर्स पर्सन डॉ. संदीप मेश्राम ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में गुणवत्ता नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा मानकों, आधुनिक तकनीकों तथा आकर्षक पैकेजिंग और ब्रांडिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ प्रभावी विपणन रणनीति अपनाकर स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है।

रिसोर्स पर्सन श्री रविन्द्र यादव ने जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा विभागीय सहयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए उपलब्ध वित्तीय एवं तकनीकी सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के तकनीकी प्रभारी डॉ. पीयूष प्रधान ने कृषि क्षेत्र में नवाचार, एग्री-स्टार्टअप एवं उद्यमिता की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कृषि स्नातक युवाओं के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि आधारित व्यवसायों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं मूल्य संवर्धन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न योजनाओं, उद्योग स्थापना, वित्तीय सहायता एवं विपणन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी तथा बी.एससी. (कृषि) के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक डॉ. भूमिका कोमा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिससे उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाओं, पीएमएफएमई योजना के लाभों तथा कृषि आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इससे युवाओं में स्वरोजगार, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. ए. कुरैशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला रिसोर्स पर्सन डॉ. संदीप मेश्राम तथा रिसोर्स पर्सन श्री रविन्द्र यादव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स