Ro no D15139/23

20 जून को विकासखण्ड स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन

विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन

धमतरी, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जून 2026 को विकासखण्ड स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

यह शिविर प्रातः 10 बजे से विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, त्रुटि सुधार और हितग्राही समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी ।नवीन पंजीयन, त्रुटि सुधार, शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें