Ro no D15139/23

Akshay Kumar Accident: मुंबई में अक्षय कुमार की सुरक्षा गाड़ी का एक्सीडेंट, दो लोगों को आई चोटें, देखें वीडियो

सोमवार की शाम मुंबई में एक अचानक हुई घटना ने सबको चौंका दिया. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कम से कम दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में विदेश से लौटे थे. दोनों ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए बाहर समय बिताया था. लेकिन वापस आते ही इस हादसे ने उन्हें और फैंस को झकझोर दिया है.

मर्सिडीज की हुई ऑटो से टक्कर

बता दें, मुंबई एयरपोर्ट से दोनों अपने जुहू स्थित घर की ओर जा रहे थे. जुहू इलाके में सिल्वर बीच कैफे के पास अचानक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रहे एक ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर में ऑटो असंतुलित होकर अक्षय कुमार की सुरक्षा में चल रही गाड़ी से टकरा गया. सुरक्षा वाहन के टकराते ही पीछे चल रही अक्षय कुमार की SUV भी उसकी चपेट में आ गई. कुछ ही सेकेंड में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा इतना अचानक था कि कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोग घबरा गए.

बुरी तरह फंसी ऑटो रिक्शा

ऑटो रिक्शा बुरी तरह फंस गया और ऐसा लगा जैसे वह पूरी तरह दब गया हो. ऑटो में मौजूद ड्राइवर और एक यात्री कुछ समय के लिए सुरक्षा वाहन के नीचे फंस गए थे. आसपास मौजूद लोगों को लगा कि मामला गंभीर हो सकता है. इस हादसे के समय महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी विश्वास नांगरे पाटिल भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे की असली वजह क्या थी और तेज रफ्तार कार कौन चला रहा था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई भी जानलेवा नुकसान नहीं हुआ है. अक्षय कुमार की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

फैंस ने राहत की सांस ली

हादसे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. जैसे ही वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, फैंस ने राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. वहीं एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि अच्छे कुमार के अच्छे कर्म है, जो इस बड़े हादसे में भी वह सुरक्षित है. वहीं कुछ फैंस ने ऑटो ड्राइवर और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की.

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….