Ro no D15139/23

Akshay Kumar Anniversary: 25वीं शादी की सालगिरह पर अक्षय कुमार का रोमांटिक अंदाज, ट्विंकल खन्ना का डांस वीडियो किया शेयर

Akshay Kumar Anniversary: बॉलीवुड में जब भी लंबे रिश्तों की बात होती है तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का नाम जरूर लिया जाता है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने 25 वें सालगिरह पर एक छोटा सा वीडियो का क्लिप शेयर किया है, जिसमे ट्विंकल खन्ना काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं. अब यह देख सोशल मीडिया फैंस और करीबी दोस्त उन्हें शादी के सालगिरह का बधाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड सुपरहिट कपल्स अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का आज 17 जनवरी को शादी की 25 वें सालगिरह है. इस खास मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना अपनी मस्ती भरे अंदाज में राम्बा हो हो हो साम्बा हो हो हो पर बेफिक्र हो कर डांस करते दिख रही हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने पोस्ट पर क्या लिखा?

ट्विंकल खन्ना और एक्टर अक्षय कुमार की शादी 17 जनवरी साल 2001 में हुआ था. अक्षय कुमार ने अपने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है जब 2001 में इस दिन हमारी शादी हुई थी, तब उनकी मां ने कहा था बेटा, सबसे अजीब हालात में हंसने के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि वो ठीक वैसा ही करेगी. 25 साल हो गए हैं और अब मैं अच्छे से जानता हूं कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती उनकी बेटी तो सीधा चलने से भी मना कर देती है. उसे जिंदगी में चलने से ज्यादा डांस करते हुए जीना पसंद है. पहले दिन से लेकर 25 वें साल तक, मेरी पसंदीदा महिला को चीयर्स जो मुझे हंसाती है कभी-कभी थोड़ा परेशान भी कर देती है. हमें सालगिरह मुबारक हो, टीना. 25 साल का पागलपन जिसे हम दोनों प्यार करते हैं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!