Ro no D15139/23

Emraan Hashmi: रोमांटिक हीरो से कैसे बदली इमरान हाशमी की पहचान? ‘सीरियल किसर’ और लवर बॉय वाले टैग पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Emraan Hashmi: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ से इमरान हाशमी खूब चर्चा बटोर रहे है. इसी बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने किरदारों और इमेज को लेकर खुलकर बात की है.

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी लंबे समय तक बॉलीवुड में “सीरियल किसर” और लवर बॉय की इमेज के लिए पहचाने जाते रहे हैं. उनकी शुरुआती फिल्मों में रोमांस और बोल्ड सीन ज्यादा थे, जिस वजह से दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच उनकी ऐसी ही छवि बन गई थी. हालांकि अब इमरान अब खुद को एक गंभीर और वर्सेटाइल अभिनेता के तौर पर साबित कर रहे हैं. हाल ही में अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ को लेकर चर्चा में आए इमरान ने खुलकर बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी इमेज को कैसे तोड़ा.

इन फिल्मों से टूटा ‘सीरियल किसर’ का टैग

इमरान हाशमी इन दिनों नीरज पांडे के निर्देशन में बनी सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में कस्टम ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. यह किरदार उनकी पहले वाली रोमांटिक छवि से बिल्कुल अलग है. इसी सिलसिले में बातचीत के समय इमरान ने कहा कि किसी एक फिल्म से इमेज नहीं बदलती, यह एक लंबी यात्रा होती है. “सीरियल किसर” वाली पहचान अचानक नहीं टूटी, बल्कि कई फिल्मों के जरिए धीरे-धीरे बदली. ‘शंघाई’, ‘जन्नत’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ और खासतौर पर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों ने लोगों की सोच बदलने में अहम भूमिका निभाई.

आर्यन खान के सीरीज ने दिलाई नई पहचान

इमरान हाल ही में आर्यन खान के ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अलग अंदाज में नजर आए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में रिलेवेंट बने रहना बहुत मुश्किल है, खासकर जब उम्र बढ़ती है और नए दर्शक भी सामने आते है. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने उन्हें जेनरेशन Z से जोड़ा, जिनमें कई लोगों ने शायद उनकी पुरानी फिल्में नहीं देखी होंगी. बता दें, ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में इमरान हाशमी का गंभीर और दमदार अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!