Ro no D15139/23

Akshay Kumar: टीवी से दूरी, फिर शानदार वापसी, 10 साल बाद होस्ट बने अक्षय कुमार

Akshay Kumar: करीब एक दशक के लंबे ब्रेक के बाद अक्षय कुमार ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर ली है. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अब सोनी टीवी के नए रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. शो 27 जनवरी से ऑन एयर हो चुका है और दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोर रहा है.

टीवी से अक्षय का पुराना रिश्ता

के करियर में टीवी हमेशा खास जगह रखता रहा है. साल 2004 में उन्होंने ‘सेवन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार’ से होस्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ को कई सीजन तक होस्ट किया, जहां उनका एक्शन और एनर्जी दर्शकों को खूब पसंद आई. मास्टरशेफ इंडिया, डेयर 2 डांस और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जैसे शोज में भी अक्षय अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए. हालांकि, 2017 के बाद उन्होंने टीवी से दूरी बना ली थी.

10 साल बाद क्यों किया टीवी कमबैक?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी वापसी की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वह कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो सच्चा और खुशी से भरा हो. ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ उन्हें इसलिए पसंद आया, क्योंकि यह शो सादगी, समझदारी और फैमिली बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करता है. अक्षय के मुताबिक, ये वो वैल्यूज हैं जो उनके दिल के बेहद करीब हैं.

टीवी की बदलती दुनिया पर क्या बोले अक्षय?

अक्षय कुमार का मानना है कि आज का टीवी सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रह गया है. अब दर्शक शो का हिस्सा बनना चाहते हैं, खेलना चाहते हैं और जुड़ना चाहते हैं. व्हील ऑफ फॉर्च्यून इसी बदलाव को दर्शाता है, जहां भागीदारी और तेज दिमाग की अहम भूमिका है.

कब बदली अक्षय की किस्मत?

अपनी सफलता को लेकर अक्षय बेहद साफ सोच रखते हैं. उनका कहना है कि किस्मत किसी एक ब्रेक से नहीं बदलती. उनकी जिंदगी तब बदली, जब उन्होंने आराम के बजाय डिसिप्लिन को चुना. एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाले अक्षय का मानना है कि समय पर पहुंचना, मेहनत करना और अपने काम के प्रति ईमानदार रहना ही उनकी असली ताकत रही.

अक्षय का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल और वामीका गाब्बी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी.

  • Related Posts

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान