Ro no D15139/23

रणवीर सिंह की फिल्म का अक्षय कुमार ने किया धांसू रिव्यू, कहा- धुरंधर ने हैरान कर दिया, क्या जबरदस्त कहानी है

धुरंधर की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी है. फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड पर मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का रिव्यू अब अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने किया है.

फिल्म धुरंधर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की सीन्स, गाने और डायलॉग यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. फिल्म का तारीफ हाल ही में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, मधुर भंडारकर ने किया था. उसके बाद ऋतिक रोशन ने मूवी की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी लिखा. अब अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

धुरंधर का रिव्यू करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, फिल्म देख मैं हैरान रह गया

अक्षय कुमार ने फिल्म धुरंधर का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, धुरंधर देखी और मैं हैरान रह गया. क्या जबरदस्त कहानी है और आपने इसे बहुत अच्छे से बनाया है @AdityaDharFilms. हमें अपनी कहानियों को दमदार तरीके से बताने की जरूरत है और मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक फिल्म को वह सारा प्यार दे रहे हैं जिसकी वह हकदार है.

अनुपम खेर ने धुरंधर को लेकर कही ये बात

अनुपम खेर ने  देखने के बाद एक्स पर लिखा, भारत की फिल्म. मैंने सोमवार रात को धुरंधर देखी और तुरंत यह वीडियो रिकॉर्ड किया. मैंने इसे पोस्ट नहीं किया क्योंकि उसी रात हमारी फिल्म #तन्वीदग्रेट ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट स्क्रीनप्ले) जीते थे, इसलिए मैं पहले आप सभी के साथ वह खबर शेयर करके एन्जॉय करना चाहता था. लेकिन यहां मेरा एक्साइटिंग, कभी-कभी धीमा और कुछ जगहों पर फ़िल्म की शानदार परफॉर्मेंस को एक्सप्रेस करने के लिए सही शब्द ढूंढने वाला वीडियो है! जिन लोगों का ज़िक्र मैं करना भूल गया, वे मेरे दोस्त राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल हैं. दोनों बहुत बढ़िया हैं! इस जांबाज, बेखौफ, दिलदार और धुरंधर फिल्म के लिए प्यारे आदित्य धर को धन्यवाद! यह फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए भी एक जीत है! उन अनजान और गुमनाम भारतीयों की कहानी जो लगातार हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं! जय हो! जय हिंद!

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत