Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

– कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली
– कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 30 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी सब इंजीनियर्स गंभीरतापूर्वक कार्य करें तथा कार्यों में गति लाएं। उन्होंने सघन समीक्षा करते हुए सब इंजीनियर्स से फिल्ड में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत किसी भी तरह की शिकायत का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कार्यों में रूचि नहीं लेने वाले कांन्ट्रेक्टर्स का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत देयकों के भुगतान, पाईप क्रय, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नवनियुक्त सरपंच, सचिव, सदस्य एवं पंप ऑपरेटर को प्रशिक्षण बजट हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन, संधारण और रख-रखाव के लिए जनमानस को जागरूक बनाना है।
कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर जल योजना अंतर्गत 274 लक्ष्य के विरूद्ध ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन 237 कनेक्शन प्रदान किए गए है। उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन अंतर्गत 1 लाख 56 हजार 789 घरों में 1 लाख 40 हजार 963 कनेक्शन प्रदान किए गए है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?