Ro no D15139/23

भगवान रामलला के दर्शन करने सभी घनिष्ठ मित्र सुभिया, कुमारी, गिरजा, मेहतरीन, मिना, ढेला, सुशीला अयोध्या के लिए हुई रवाना

– एक साथ जाने का मौका मिलने पर खुशी हुई दुगुनी
– श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का मिल रहा सौभाग्य
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को तीर्थयात्रियों ने दिया तहेदिल से धन्यवाद
– ट्रेन में बैठते ही मिला नाश्ता एवं पानी, शासन ने दी अच्छी सुविधा
– ग्राम बम्हनीचारभांठा निवासी श्री गजेन्द्र वैष्णव ने अपनी पत्नी श्रीमती ललिता वैष्णव के साथ अयोध्या धाम जाने पर जाहिर की खुशी
– पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्री स्पेशल टे्रन रवाना होने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर झलकी खुशियां
राजनांदगांव 06 अगस्त 2025। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या के लिए पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्री स्पेशल टे्रन रवाना होने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। श्री रामलला दर्शन के लिए तीर्थयात्री स्पेशल टे्रन के एस-6 में बैठे राजनांदगांव की श्रीमती सुभिया देवांगन, श्रीमती कुमारी बाई साहू, श्रीमती गिरजा बाई, श्रीमती मेहतरीन बाई, श्रीमती मिना बाई, श्रीमती ढेला बाई, श्रीमती सुशीला बाई सहित अन्य महिलाओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि ट्रेन में बैठते ही नाश्ता और पानी मिला है। राज्य शासन ने बहुत अच्छी सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि वे सभी एक साथ अनाज मंडी राजनांदगांव में कार्य करते हैं और सभी एक-दूसरे के साथ मित्र की तरह रहते है। सभी को एक साथ जाने का मौका मिलने पर खुशी दुगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन और कांशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए कभी सोचे नहीं थे कि उन्हें दर्शन करने का अवसर मिलेगा। ऐसा मौका मिला कि छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना से हमें अयोध्या धाम जाने का लाभ मिल रहा है। सभी ने दोनों हाथ उठाकर श्री रामलला की जयकारे के साथ अपनी खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन के एस-6 में बैठे छुरिया विकासखंड के ग्राम बम्हनीचारभांठा निवासी श्री गजेन्द्र वैष्णव को अपनी पत्नी श्रीमती ललिता वैष्णव के साथ श्री रामलला दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। श्री गजेन्द्र वैष्णव ने बताया कि वे खेती-किसानी करते हैं। अयोध्या धाम जाने की बहुत इच्छा थी लेकिन रूपए ज्यादा लगने के कारण जाना संभव नहीं हो पाया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए जाने का सौभाग्य मिला है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। छुरिया विकासखंड से श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे श्री रोहित कुमार साहू, सुनील कुमार मंडलोई, श्री मंशाराम, श्री राजेश्वर धु्रव, श्रीमती उर्मिला धु्रव, श्रीमती बिमला बाई, श्रीमती देवकी बाई ने कहा कि राजनांदगांव के रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन रवाना होने पर बहुत खुशी जाहिर की। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने पर जिलेवासियों के लिए अच्छी सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। ट्रेन में बैठते ही नाश्ता और पानी दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से बुजुर्गों को अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन का मौका मिला रहा है। शासन की इस योजना से सभी वर्गों के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा पूरी करना सरल हो गया है। इसके लिए सभी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने